कंगना रानौत के किसान आन्दोलन को लेकर दिले विवादित बयान पर बोले रोबर्ट वाड्रा ‘उनको सांसद ही नही होना चाहिए था’

आफताब फारुकी
डेस्क: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए बयान की आलोचना की है। समाचार एजेंसी पीटीआई, से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘कंगना सांसद बनने योग्य भी नहीं हैं।” वाड्रा ने यह भी कहा कि कंगना एक महिला हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि वे संसद में बैठने योग्य नहीं हैं।’












