छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर प्रधानमंत्री द्वारा माफ़ी मांगने को लेकर बोले राहुल गाँधी ‘पूरा देश जानना चाहता है कि माफ़ी किस लिए माँगा, बिना मेरिट के संघ के लोगो को ठेका देने, भ्रष्टाचार हेतु या फिर महाराज के अपमान पर’

शफी उस्मानी
डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा टूटने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के मालवन में राजकोट किले में बनी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढह गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एक सभा में कहा था कि वो इसके लिए छत्रपति शिवाजी से माफ़ी मांगते हैं।

उन्होंने कहा, ‘कारण कोई भी हो, प्रधानमंत्री और बीजेपी शिवाजी महाराज के साथ पूरे महाराष्ट्र के अपराधी हैं। उन्हें हर एक प्रदेशवासी से अपने व्यवहार और भ्रष्टाचार के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।’ अगस्त में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग ज़िले के मालवन में राजकोट किले में बनी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढह गई थी। मूर्ति का टूटना महाराष्ट्र में बड़ा सियासी मुद्दा बना। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने इस मामले पर पीएम शिंदे से माफी की मांग की थी।











