पाक्सो के विचाराधीन कैदी ने जेल में किया आत्महत्या
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के खैरा खास मधुबनी निवासी मुकेश यादव (24) पुत्र तेजू यादव पास्को एक्ट में मऊ जिला कारागार जेल में बंद था। युवक द्वारा शौचालय में गमछे के सहारे शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास के मधुबनी मौजा निवासी मुकेश यादव 24 वर्ष पुत्र तेजू यादव गांव की एक लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में पास्को एक्ट में बीते 12 फरवरी 2024 से बलिया जिला कारागार जेल में बंद था। 21 अगस्त 2024 को उसे बलिया से मऊ जिला जेल में शिफ्ट किया गया था।
शनिवार के शाम मुकेश ने शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना की सूचना मऊ जिला जेल द्वारा उभांव पुलिस के माध्यम से मुकेश के परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..