तमलपुरा में कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, गांव में छाया मातम

रेयाज अहमद
गाजीपुर: मुहम्मदाबाद के तमलपुरा गांव में आज एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय त्रिलोकी विश्वकर्मा की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब त्रिलोकी अपनी 3 वर्षीय नतिनी को खिला रहे थे। बच्ची खेलते-खेलते थोड़ा दूर चली गई थी, और तभी अचानक मिट्टी की बनी कच्ची दीवार त्रिलोकी के ऊपर गिर गई। दीवार गिरते ही त्रिलोकी मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। त्रिलोकी विश्वकर्मा की अचानक मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से दुखी हैं











