लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8

मो0 शरीफ
डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया था।अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ के हवाले से यह जानकारी दी है। साथ ही समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

घटना पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून और व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया था कि कुल 24 व्यक्तियों को अभी तक रेस्क्यू किया गया है और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एडीजी ने कहा था कि एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, फायर सर्विसेज़, नगर निगम, बिजली विभाग, मेडिकल विभाग ये सभी रिलीफ़ और रेस्क्यू में लगे हुए हैं।











