लेबनान में हुवे पेजर धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 12, घायलों का चल रहा है इलाज

आफताब फारुकी
डेस्क: लेबनान में पेजर के जरिए हुए सिलसिलेवार धमाकों से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने फिरास अबियाद ने कहा है कि मरने वालों में एक आठ साल की बच्ची और एक 11 साल का लड़का शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान अबियान कहा कि पेजर धमाकों में मारे गए लोगों में स्वास्थकर्मी भी थे। वहीं, 2750 घायल अस्पतालों में भर्ती हैं।

इस बीच लेबनान के संस्कृति मंत्री मोहम्मद विसाम ने धमाकों पर कहा, ‘इसराइल के खिलाफ़ जीत तय है।’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा है, ‘इसराइल के पापों की कोई सीमा नहीं है और कल हुए हमलों ने यह साबित कर दिया है कि इसराइल मानवता का दुश्मन है।’ इसराइल की सेना की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।











