लेबनान: वाकी टाकी और पेजर धमाको में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 32, जारी है घायलों का इलाज

आफताब फारुकी
डेस्क: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 18 सितंबर को हुए सिलसिलेवार धमाकों में अभी तक 20 लोग मारे गए हैं और 450 लोग घायल हुए हैं। ये सिलसिलेवार धमाके वॉकी-टॉकी में हुए। वॉकी-टॉकी एक ऐसी वायरलेस मशीन है जिसका इस्तेमाल बातचीत करने के लिए होता है।

हालांकि अभी तक इसराइल ने लेबनान में हुए दोनों ही धमाकों पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया ज़हिर नहीं की है। गुरुवार को हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह अपने लड़ाकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद हिज़्बुल्लाह के आगे की योजनाओं का अंदाज़ा लग सकता है।











