दिल्ली की सीएम बनते ही बोली आतिशी ‘हम सबको केजरीवाल को दुबारा से सीएम बनाना है’

आफताब फारुकी
डेस्क: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम सभी को अरविंद केजरीवाल को दोबारा से सीएम बनाना है। उन्होंने केजरीवाल के दुबारा जल्द ही मुख्यमंत्री बनाये जाने की उम्मीद जताया है।

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दस सालों में दिल्ली की तस्वीर को बदल डाला। केजरीवाल ने पिछले दस सालों में दिल्ली के आम लोगों की ज़िंदगी को बदल डाला। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में ज़मानत मिलने के बाद एलान किया था कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे। केजरीवाल के इस्तीफ़ा देने के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था।











