लेबनान पर इजराइल का जारी है हमला, बोला इजराइल ‘हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला’, लेबनान का बयान ‘इजराइल के हमले में 558 नागरिको की हुई मौत’

आफताब फारुकी
डेस्क: इसराइली सेना ने कहा है कि लेबनान की ओर से अफु़ला और उत्तरी इसराइल की घाटियों पर हमले के जवाब में उसने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के और भी कई दर्जन ठिकानों को निशाना बनाया है। इसराइली सेना ने कहा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके अलावा उसने इन इलाकों में रॉकेट लॉन्चर भी दागे हैं।

हिज़्बुल्लाह ने कहा, ‘उसने इसराइल के बंदरगाह शहर हाइफ़ा और दो और जगहों पर रॉकेट से हमले किए थे।’ यह 2006 के बाद इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच सबसे भयावह संघर्ष है। इसराइल ने कहा है कि उसने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के 1300 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें से लगभग 500 लोगों की मौत हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसराइली हवाई हमलों में सोमवार से अब तक 558 लोगों की मौत हुई है, इनमें 50 बच्चे भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ इन हमलों में 1800 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फ़िरास अबियाद कहा, ‘हमले में 1835 लोग घायल हुए हैं। घायलों की देखरेख के लिए मेडिकल स्टाफ ने क्षमता से बढ़कर काम किया।’ मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हेल्थ सेक्टर को हमारे समर्थन की जरूरत है। हम आशा करते हैं कि आने वाला समय बुरा नहीं होगा। इसराइल के हमलों में चार मेडिकल स्टाफ की मारे गए हैं, जब उन्होंने अस्तपताल और एंबुलेंस पर हमला किया।’











