हेलेना तूफ़ान से हिल गया अमेरिका, 180 लोगो की मौत, हर सु दिख रहा तबाही का मंज़र

आफताब फारुकी
डेस्क: अमेरिका में हेलेन तूफ़ान से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 180 हो गई है। इससे दक्षिण-पूर्वी अमेरिकी राज्य प्रभावित हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। तूफान से हुई तबाही देखने के लिए बाइडन हेलीकॉप्टर से उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना गए। जबकि हैरिस बुधवार को जॉर्जिया गईं।

दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बताया कि बाइडन गुरुवार को फ्लोरिडा और जॉर्जिया भी जाएंगे। अमेरिका में बीते गुरुवार को हेलेन तूफान आया था। ये श्रेणी चार का तूफान है।











