उत्तराखंड के पहाडो में फंसी दो विदेशी महिलाए निकाली गई सुरक्षित

आदिल अहमद
डेस्क: उत्तराखंड के माउंट चौखंबा पहाड़ पर फँसी दो विदेशी महिलाओं का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। इनमें से एक महिला ब्रिटेन की रहने वाली थीं, वहीं दूसरी महिला अमेरिका की थीं। इन महिलाओं को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायु सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया।

अमेरिका की रहने वाली मिशेल थेरेसा डवोराक और ब्रिटेन की रहने वाली फाव जेन मैनर्स उत्तराखंड के जनपद चमोली के माउंट चौखंबा-थ्री पर ट्रैकिंग के लिए गई थीं। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से क़रीब 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गई थीं। मामले की जानकारी देते हुए आईएमएफ के डायरेक्टर ने मीडिया को बताया कि फ्रेंच दल ने उन्हें महिलाओं के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद बचाव दल को महिलाओं का रेस्क्यू करने के लिए भेजा गया।











