हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनावी रुझानो पर बोले अरविन्द केजरीवाल ‘अति आत्मविश्वास नही होना चाहिए, जितना भगवान ने दिया उतने में देश सेवा करना चाहिए’

आदिल अहमद
डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, जबकि दोनों के बीच अंतिम दौर तक गठबंधन की चर्चा चल रही थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि ‘हर चुनाव में हर सीट मुश्किल होती है। मेहनत करो। किसी भी तरह की अंदरूनी लड़ाई नहीं होनी चाहिए। सभी लोग मेहनत करो।’











