हिजबुल्लाह के राकेट हमले से लगी इजराइल में आग, दमकल की कई गाडियों घंटो से आग पर काबू पाने के लिए कर रही मशक्कत, हिजबुल्लाह ने एक घंटे में दागे 90 राकेट

ईदुल अमीन
डेस्क: लेबनान से हिजबुल्लाह द्वारा इसराइल पर किये गए राकेट हमले से भीषण आग लगी है। इजराइल के अख़बार हारेट्स ने अपनी रिपोर्ट में इस आग का हवाला देते हुवे कहा है कि लगभग 15 दमकल गाडियों के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ये ऑपरेशन किर्यत शमोना और उसके आसपास, बिरिया जंगल के बाहरी इलाके और सफद क्षेत्र के कई इलाकों में आग को काबू पाने के लिए रेस्क्यू चलाए जा रहे हैं। इजरायली सेना ने बताया कि इजरायल और लेबनान से कब्जे वाले गोलान हाइट्स पर एक घंटे के भीतर लगभग 90 रॉकेट लॉन्च किए गए।











