कानपुर: सड़क हादसे में 2 छात्र, 2 छात्राओं सहित 5 की दर्दनाक मौत

मो0 शरीफ
डेस्क: कानपुर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में चार छात्रों सहित पांच लोगों की मौत हुई है। कानपुर पुलिस के मुताबिक यह घटना पनकी थाना क्षेत्र के भौंती पुल के ऊपर हुई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने मामले की पूरी जानकारी दी है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा है, ‘मौके पर दोनों ट्रकों को पकड़ लिया गया है। ड्राइवरों की तलाश की जा रही है। इस मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। जो भी विधिक कार्रवाई होनी है हम उसे कर रहे हैं।’ समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मरने वाले छात्रों के नाम आयुषी पटेल, गरिमा त्रिपाठी, सतीश कुमार और प्रतीक सिंह है। ये सभी छात्र प्राणवीर सिंह इंस्टियूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में पढ़ते थे।











