बिहार: आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार

अनिल कुमार
डेस्क: मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को संजीव हंस को उनके पटना स्थित सरकारी आवास और गुलाब यादव को दिल्ली स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया।

गुलाब यादव ने साल 2024 में झंझारपुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लडा था। वही संजीव हंस ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रहे है। बीते कुछ महीनों से ईडी की लगातार हो रही कार्यवाही के चलते उन्हें ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाकर समान्य प्रशासन विभाग से अटैच कर दिया गया था।











