ब्रेकिंग न्यूज़: हिजबुल्लाह ने किया इसराइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू के आवास पर ड्रोन हमला

आफताब फारुकी
डेस्क: इसराइल ने कहा है कि लेबनान की तरफ़ से किए गए ड्रोन हमलों में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया गया है। इसराइली सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इस हमले के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी दोनों ही घर पर मौजूद नहीं थे। साथ ही इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

इससे पहले इसराइली रक्षा बल (आईडीएफ़) ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार देर रात लेबनान से करीब 20 मिसाइलें इज़राइल में घुसी थीं। आईडीएफ़ का कहना है कि इनमें से कुछ मिसाइलों को रोक दिया गया था, वहीं कुछ मिसाइलें खुले इलाक़ों में गिरी थीं। वहीं एक टेलीग्राम पोस्ट में हिज़्बुल्लाह ने दावा किया था कि उसने शुक्रवार की रात सफ़ेद, मलकिया और अविविम सहित इसराइल के उत्तरी इलाक़े में कई सारे रॉकेट दागे थे।











