करणी सेना का एलान लारेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस टीम को देंगे 1 करोड़ 11 लाख 11 हज़ार 111 रुपये नगद इनाम
करणी सेना प्रमुख डॉ राज शेखावत ने आज वीडियो जारी कर एनकाउंटर में लारेस बिश्नोई को ढेर करने वाले पुलिस कर्मी को एक करोड़ 11 लाख का इनाम देने की घोषणा किया है। वही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज कुमार ने भी ट्वीट करके इनाम की घोषणा किया है।

ईदुल अमीन
डेस्क: गुजरात में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने करवाई थी। उनकी तरफ से घोषित इनामी राशि उस पुलिसकर्मी को दी जाएगी, जो लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा। इतना ही नहीं करणी सेना उस पुलिसकर्मी की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा देश के लोगों को भयभीत नहीं बल्कि भय मुक्त होने की जरूरत है।

डॉ राज शेखावत का कहना है कि हमें और देशवासियों को भयभीत नहीं भयमुक्त भारतवर्ष की आवश्यकता है।उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि क्षत्रिय करणी सेना केंद्र सरकार से मांग करती है कि लॉरेंस बिश्नोई का जल्द एनकाउंटर किया जाए। सुखदेव गोगामेड़ी करणी सेना अध्यक्ष थे। घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी गई थी। राजस्थान के जोधपुर में हमलावरों ने 5 दिसंबर 2023 को उनके घर में घुसकर मुलाकात के बहाने उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। सुखदेव गोगोमेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
वही इस मामले में राष्ट्रीय राजपूत क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज कुमार ने ट्वीट कर कहा ‘लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मी को 1,11,11,111/- रुपए (एक करोड़ ग्यारा लाख ग्यारा हज़ार ग्यारा सौ ग्यारा) पुरस्कार दिया जाएगा।’











