आरबीआई ने बताया भारत के विदेशी मुद्रा भण्डार में हुई 2.163 अरब डॉलर की कमी

तारिक खान
डेस्क: भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को बताया है कि 18 अक्तूबर तक के सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में 2.163 अरब डॉलर की गिरावट हुई है। इसके बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 688.267 अरब डॉलर हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आरबीआई ने कहा है कि पिछले सप्ताह भी इसमें 10.746 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई थी।












