बलिया: मूर्ति विसर्जन से वापस लौट रहे युवक पर जानलेवा हमले से क्षेत्र में तनाव

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के इन्दौली गांव के समीप बने मूर्ति विसर्जन स्थल से शनिवार की करीब 8 बजे श्री लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौटते समय अतरौल चक मिलकान गांव निवासी संदीप सिंह पर गांव के ही दो युवको ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में एसपी विक्रान्तवीर ने रविवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों द्वारा आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने संदीप की स्थिति नाजुक बनारस के लिए देख रेफर कर दिया। किन्तु स्थिति में सुधार नही होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी होते ही उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह व नगरा थानाध्यक्ष तथा सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम मौके पर पहुँच गए और घटना की जानकारी ली।
एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा के अनुसार मिली तहरीर के आधार पर दो आरोपियों पर सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में एक आरोपी मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।











