वाराणसी मण्डल के 60 युवाओं को मिला 192.79 लाख रुपये का सहयोग, योगी सरकार बना रही है रोजगार का स्तंभ

अनुपम राज
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा चलाए जा रहे *मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना* से उत्तर प्रदेश के युवा न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित कर रहे हैं। स्टार्टअप के माध्यम से यह युवा रोजगार निर्माता के रूप में भी उभर रहे हैं।

इस योजना के अंतर्गत सरकार कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है और साथ ही सब्सिडी का भी प्रावधान है, जिससे युवाओं के लिए व्यवसाय शुरू करना आसान हो गया है।











