पुलिस मुठभेड़ में एक घायल बदमाश सहित तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती रात हुई लूट की घटना के मामले में मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक बदमाश के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है।

ये जानकारी मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसकी जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ के दौरान नितेंद्र वर्मा नाम के लुटेरे के पैर में एक गोली लग गई जिसे गिरफ्तार कर लिया क्या वही उसके दो अन्य साथी विनोद और मेराज को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से अवैध असलहे और लूट का सामान भी बरामद हुआ है। उसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को स्थानीय सीएससी भेजा जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।











