सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का सिपाही से टकराया हाथ, युवक द्वारा माफ़ी मांगने के बावजूद वर्दी का रोब दिखाते हुवे सिपाही ने जड़ा युवक को थप्पड़, घसीट कर ले गया थाने, वीडियो वायरल होने पर आरोपी सिपाही लाइन हाज़िर

फारुख हुसैन
डेस्क: हाथरस का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को धूमिल कर रहा है। वीडियो में सेना की तैयारी कर रहे युवको से यूपी पुलिस के सिपाही अभद्रता करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल होते वीडियो में पुलिस वाला युवक द्वारा माफ़ी मांगने के उपरांत भी उसको अपशब्द कहते और घसीट कर थाने ले जाता दिखाई दे रहा है। इस हरकत से लोगों में गुस्सा है और सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक आलोचना हो रही है।

#Hathras:- करीब 30-35 लड़के सुबह आर्मी और पुलिस भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान गलती से हाथरस पुलिस के एक कांस्टेबल से किसी की कोहनी छू गई, और इसके बाद वर्दी का रौब दिखाने का सिलसिला शुरू हो गया। राजा कौशिक ने यह कहते हुए पुलिसकर्मियों से माफी भी मांगी कि शायद… pic.twitter.com/y8a3uVRgU2
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 8, 2024
वायरल वीडियो सामने आने के बाद, इस घटना की कड़ी आलोचना हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हाथरस के पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर पुष्टि की है कि कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। बयान में कहा गया है, ‘पुलिस अधीक्षक हाथरस ने इसमें शामिल कांस्टेबलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी एरिया ऑफिसर द्वारा प्रारंभिक जांच जारी है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।‘ साथ ही मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों सिपाहियों को लाइन हाज़िर कर दिया गया है।











