समाधान दिवस पर जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण, डीसीपी और एसडीएम ने दिए निर्देश

माही अंसारी
वाराणसी: फूलपुर थाना परिसर में समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन प्रमोद कुमार और उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने जन समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान, डीसीपी और एसडीएम ने जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करने और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।












