रांची में बोले जेपी नड्डा ‘चीन बताता नही है, मगर उसकी अर्थव्यवस्था मुसीबत में है, जबकि भारत के गाँव में लोगो के एक हाथ में घास का गट्ठर और दुसरे में मोबाइल रहता है’

आदिल अहमद
डेस्क: झारखंड के रांची में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आईएमए के कार्यक्रम में डॉक्टरों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चीन की अर्थव्यवस्था का ज़िक्र करते हुवे कहा है कि चीन बताता नहीं है, मगर उसकी अर्थव्यवस्था मुसीबत के दौर में चल रही है, जबकि भारत के गाँव में लोगो के एक हाथ में घास का गट्ठर और दुसरे में मोबाइल रहता है।

उन्होंने कहा कि ‘2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी और 2019 में हम 5वें स्थान पर थे, हमने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे कर दिया था। और समय दूर नहीं है, आपने तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है। भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा।’











