सुखबीर सिंह बादल ने दिया शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

निलोफर बानो
डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफ़ा दे दिया है। इसके बाद पार्टी में नए अध्यक्ष के लिए चुनाव किया जा सकेगा। इस घटनाक्रम को बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। सुखबीर सिंह बादल ने अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनके नेतृत्व पर भरोसा जताने और सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।












