युक्रेन द्वारा अमेरिकी मिसाइलो द्वारा रूस पर बड़ा हमला, रूस का एयर डिफेन्स सिस्टम हुआ तबाह

आदिल अहमद
डेस्क: रूस ने पहली बार माना है कि यूक्रेन की ओर से किए गए अमेरिकी मिसाइल के हमले में उनके एयर डिफ़ेंस सिस्टम के ठिकाने को नुकसान पहुँचा है। इसके अलावा कुर्स्क क्षेत्र में एक सैन्य अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। अमेरिका के पैट्रियट डिफ़ेंस सिस्टम जैसी क्षमता वाले एस-400 एयर डिफ़ेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया है।

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव तभी से चरम पर है। पिछले हफ़्ते अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के भीतर लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों के इस्तेमाल करने का अनुमति दे दी थी। माना जा रहा है कि 1000 दिनों से भी ज़्यादा वक़्त से चल रही इस जंग में ये पहला मौक़ा है जब इतने ताक़तवर हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है।











