संभल हिंसा में मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी देगी 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

मो0 कुमेल
डेस्क: सपा डेलीगेशन के संभल जाने के प्रोग्राम को भी फिलहाल के लिए रद्द किया गया है। समाजवादी पार्टी ने जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा में मृतक 4 लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थित सहायता देगी। वहीं, सपा ने यूपी सरकार से भी इन मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

संभल में हुई हिंसा में भाजपा सरकार और प्रशासन की नाकामी से अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी 5- 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा दे।— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 30, 2024
बताते चले कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे करने एडवोकेट कमिश्नर की टीम पहुंची थी। इसी दौरान हिंसा हुई थी। सर्वे टीम पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद मस्जिद से कुछ मीटर दूर चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने दावा किया कि गोलियां उनके द्वारा नहीं चलाई गईं। वही दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों और विपक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर गोलियां चलाया है।











