हिंसा की जाँच करने पहुची जाँच कमेटी संभल

माही अंसारी
डेस्क: शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच कमेटी रविवार को संभल पहुंच गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़, तीन सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी ने मस्जिद और हिंसा की जगहों का दौरा किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल मामले की जांच के लिए गुरुवार को न्यायिक जांच कमेटी का गठन किया था। सरकार ने कमेटी को जांच पूरी करने और रिपोर्ट सौंपने के लिए दो महीने का वक्त दिया है। इस कमेटी के सदस्य हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा, रिटायर्ड आईएएस अमित मोहन प्रसाद और रिटायर्ड आईपीएस अरविंद कुमार जैन हैं।











