राहुल और प्रियंका सहित विपक्षियो सांसदों ने सदन के बाहर उठाया अडानी पर कार्यवाही की मांग, बोले राहुल ‘मोदी अडानी एक है’

आदिल अहमद
डेस्क: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद आज हाफ़ जैकेट पहनकर संसद पहुँचे जिसपर लिखा था – मोदी अदानी एक हैं। इन सांसदों ने अदानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग करते हुए संसद के बाहर प्रदर्शन किया।

इसे अमेरिका की सरकारी संस्थाओं- डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) ने लगाया है। राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार इस मामले में जांच की मांग कर रही हैं। हालांकि, अदानी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा है कि वे क़ानूनी विकल्प तलाशेंगे।











