मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा ‘गज़ा युद्ध में इसराइल फलिस्तीनी नागरिको का कर रहा नरसंहार

आफताब फारुकी
डेस्क: मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक नई रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में संस्था ने इसराइल पर ग़ज़ा युद्ध में फ़लस्तीनियों के ख़िलाफ़ नरसंहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि इसराइल ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है। स्थानीय मेडिकल अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दिनों ग़ज़ा में इसराइली हमलों से कम से कम 47 फ़लस्तीनियों की मौत हुई हैं।

इसराइल की सेना का कहना है कि ‘नई रिपोर्ट में पेश किए गए दावे पूरी तरह से निराधार हैं।’ इसराइल का कहना है कि ‘वो अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करता है और ग़ज़ा में युद्ध की शुरूआत 15 महीने पहले हमास के हमले के बाद हुई थीं। इसराइल हमास के हमलों के बाद अपनी रक्षा का अधिकार रखता है।’











