अयोध्या में सीएम योगी ने भाषण के दरमियान संभल हिंसा की तुलना बांग्लादेश से करते हुवे कहा ‘जो काम संभल में किया था, आज वही काम बांग्लादेश में हो रहा है’

तारिक खान
डेस्क: 24 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। इस दौरान पांच लोग मारे गए थे। हालांकि पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित रामायण मेले के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संभल हिंसा की तुलना बांग्लादेश से की।

उन्होंने कहा, ‘सामाजिक एकता को तोड़ कर, आपको बांट कर, फिर काटने का और कटवाने का पूरा इंतज़ाम भी कर रहे हैं। बांटने वाले बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने दुनिया के तमाम देशों में प्रॉपर्टी खरीद रखी है। यहां संकट आएगा वहां भाग जाएंगे। मरने वाले मरते रहेंगे।’











