तुर्की के विदेश मंत्रालय ने गोलान हाईटस पर इसराइल के अवैध कब्ज़े की किया कड़ी निंदा

फारुख हुसैन
डेस्क: तुर्की के विदेश मंत्रालय ने गोलान हाइट्स पर इसराइल के अवैध क़ब्ज़े पर अपना बयान जारी किया है। तुर्की ने अपने बयान में लिखा है, ‘हम गोलान हाइट्स में इसराइल की अवैध बस्तियों के विस्तार वाले फ़ैसले की कड़ी निंदा करते हैं, जिस पर इसराइल ने साल 1967 से क़ब्ज़ा कर रखा है। ये फ़ैसला इसराइल के क़ब्ज़े के ज़रिए अपनी सीमाओं को फैलाने के लक्ष्य का एक नया चरण है।’












