बोले अजय राय ‘सरकार लगातार अत्याचार और अन्याय कर रही है, कांग्रेसजन करेगे कल प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन’

शफी उस्मानी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। उन्होंने कहा, ‘सरकार अत्याचार और अन्याय लगातार करती आ रही है। इन्होंने पूरे तरीक़े से किसानों को प्रताड़ित किया। किसानों को उनकी फ़सलों के लिए उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।’

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी जारी है। मंगलवार को विधानसभा के सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम लिए बिना सोमवार को संसद में उनके फ़लस्तीन लिखा बैग ले जाने पर चुटकी ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी ने कहा, ‘कल कांग्रेस की एक नेत्री संसद में फ़लस्तीन का बैग लेकर घूम रही थी और हम यूपी के नौजवानों को इसराइल भेज रहे हैं। यूपी के अब तक 5600 जवान निर्माण कार्य करने के लिए इसराइल गए हैं।’











