केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किया घोषणा, अब कक्षा 5 और 8 में फेल होने वाले विद्यार्थियों को नहीं किया जायेगा प्रमोट

सबा अंसारी
डेस्क: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ पर सोमवार को फैसला लिया है। मंत्रालय के सचिव संजय कुमार ने इस फैसले की जानकारी दी है। इस फैसले के मुताबिक, अबपांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को फेल होने पर अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

नो डिटेंशन पॉलिसी पर शिक्षा मंत्रालय के सचिव संजय कुमार ने कहा ‘ये निर्णय लिया गया है कि पांचवीं और आठवीं कक्षा में हर प्रयास करने के बाद यदि डिटेंशन करने की आवश्यकता पड़े तो डिटेन किया जाए, लेकिन किसी भी बच्चे को स्कूल से निष्कासित नहीं किया जाए।’











