महाकुम्भ पर बोले अखिलेश यादव ‘महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने के लिए तो भाजपा सरकार बहुत तत्पर थी पर वैसी तेज़ी प्रशासनिक प्रबंधन के लिए क्यों नहीं दिखाई’

सबा अंसारी
डेस्क: महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हो रहा है और ये 26 फ़रवरी को खत्म होगा। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलश यादव ने प्रयागराज में होने वाले कुंभ की तैयारी पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छोटा सा वीडियो पोस्ट किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर शासन-प्रशासन महाकुंभ की तैयारी में विफल हो गया है तो सहायता करने के लिए हम अपने सच्चे-समर्पित कार्यकर्ता भेजने का प्रस्ताव रखते हैं क्योंकि भाजपा वाले तो कहीं खाने-कमाने या चुनाव के जोड़-जुगाड़ में लगे होंगे।’











