चुनाव आयोग के पत्र पर दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग़ थाने पर दर्ज किया फर्जी वोटर आवेदनों का मामला

मो0 कुमेल
डेस्क: दिल्ली में चुनाव आयोग ने गुरुवार को मतदाता पंजीकरण के लिए फर्जी आवेदनों के मामलों में एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। चुनाव आयोग के इस पत्र के बाद अब दिल्ली पुलिस ने मामले में ऍफ़आईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1872275235124515317
पुलिस ने कहा है कि आरोपी व्यक्तियों और इन धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल किसी भी संभावित सहयोगी या नेटवर्क की पहचान करने के लिए जांच जारी है। बताते चले कि जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनावो की तारीखों का एलान हो सकता है। एक तरफ आम आदमी पार्टी भाजपा पर मुस्लिम और दलित वोट कटवाने का आरोप लगा रही है, वही भाजपा फर्जी वोट बढवाने का आरोप आप पर लगा रही है।











