कानपुर: महापौर ने बांसमंडी स्थित मोनी बाबा मंदिर पर कथित अवैध कब्ज़ा करने वाले राजेश तिवारी से कहा ‘मंदिर खाली कर दो, वर्ना हम कार्यवाही करके कब्ज़ा हटा देंगे और मकान भी गिरा देंगे’

मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर की महापैर प्रमिला पाण्डेय का जागृत हुआ मंदिर तलाशो अभियान आज भी जारी रहा। आज वह भारी दल बल के साथ डिप्टी पड़ाव स्थित मंदिरों की स्थिति जांचने के लिए पहुची। इसी क्रम में बॉसमंडी स्थित एक गली में मोनी बाबा मंदिर को देख कर उसके कथित कब्ज़ाधारक राजेश तिवारी से साफ़ साफ़ कह दिया कि कब्ज़ा खाली करो, वर्ना हम कार्यवाही करके कब्ज़ा खाली करवा लेंगे और मकान भी तुडवा देंगे।

गली के बाहर से मंदिर का सिर्फ गुंबद दिखता है और जाने का रास्ता बंद है। इस पर महापौर ने चेतावनी दी कि अपने आप मंदिर खाली कर दो वरना हम कार्रवाई करके कब्जे हटा देंगे, मकान भी गिरा देंगे। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर को कब्जा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को महापौर शिवाला में नेपाल वाला हाट स्थित एक और मंदिर का निरीक्षण करने जाएंगी। आज ही शिवाला जाना था, लेकिन फोर्स ना मिलने के कारण अभियान टालना पड़ा। इस दौरान कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही।











