दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से पूछा ‘भाजपा पैसे देकर वोट खरीद रही है, आप इसका समर्थन करते है?’

तारिक खान
डेस्क: दिल्ली में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को बुधवार को पत्र लिखा है।


- बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करता है?
- बड़े स्तर पर ग़रीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि ये लोग कई सालों से यहांं रह रहे हैं। क्या आरएसएस को लगता है कि ऐसा करना भारतीय जनतंत्र के लिए सही है?
- क्या आपको नहीं लगता कि बीजेपी इस तरह भारतीय जनतंत्र को कमजोर कर रही है?











