पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीएसऍफ़ पर लगाया बांग्लादेश से आये लोगो को अवैध रूप से सीमा पार कराने का आरोप, बोले ‘जो मुस्लिम बंगाल के हैं, उनसे ज़्यादा रोहिंग्या और बांग्लादेशी को उन्होंने भर दिया है’

आफताब फारुकी
डेस्क: गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर बांग्लादेश से आए लोगों को अवैध रूप से सीमा पार कराने में मदद करने का आरोप लगाया था। अब इस पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जवाब आया है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वो बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं, इसलिए अब बीएसएफ जैसी संस्था जो सीमा पर देश की रक्षा करती है, उसको गाली दे रही हैं। बंगाल में जो मुस्लिम बंगाल के हैं, उनसे ज़्यादा रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को उन्होंने भर दिया है।’
गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘और उन्होंने डंके की चोट पर कहा था कि मेरे रहते कोई बांग्लादेशियों को निकाल नहीं सकता।’ गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा, “अगर उनमें हिम्मत है, बांग्लादेशियों को निकालना चाहती हैं, तो वो एनआरसी-सीएए लागू करें।’











