आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात कर किया ‘सभी के लिए जल योजना’ की मांग

आदिल अहमद
डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात करने पर प्रतिक्रिया दी। आदित्य ठाकरे ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, ‘आज हमने मुख्यमंत्री से बातचीत की और उनसे विनती की है कि सरकार ‘वॉटर फोर ऑल’ योजना पर अमल करे।’

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन करने पर उन्होंने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली के लिए काम किया है और दिल्ली का जो चेहरा बदला है, उससे कोई नकार नहीं सकता है। उसे तो स्वीकार करना ही चाहिए।’











