नागपुर में 50 से अधिक गरीब बच्चियों और महिलाओं का कथित रूप से रेप और यौन शोषण करने वाले मनोचिकित्सक राजेश ढोके को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तारिक खान
डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर में एक मनोचिकित्सक राजेश ढोके को रेप और ब्लैकमेलिंग की के आरोपों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार राजेश ने कथित तौर पर 50 से ज्यादा बच्चियों और महिलाओं का यौन शोषण किया है। राजेश ढोके पर इन लड़कियों को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। आरोप है कि राजेश ने बीते 15 सालों में कई लड़कियों और महिलाओं का बार-बार यौन उत्पीड़न किया। आरोपी मनोचिकित्सक राजेश की उम्र 47 साल है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब उजागर हुआ जब ढोके ने एक महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसे बार-बार मिलने बुलाया। बार-बार दी जा रही धमकियों और दुर्व्यवहार से तंग आकर आरोपी की पूर्व छात्रा ने अपने पति की मदद से हुडकेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच समिति का गठन किया। पुलिस ने आरोपी राजेश पर यौन अपराधों से जुड़ी धाराओं के अलावा पाक्सो एक्ट और एससी/एसटीSC/ST एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज किए हैं।











