बोले नेतान्याहू ‘हमास जब तक रिहा होने वाले बंधको के नाम घोषित नहीं करता तब तक युद्ध विराम नहीं होगा

आदिल अहमद
डेस्क: इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ग़ज़ा में युद्धविराम में तब तक देरी होगी जब तक हमास रिहा होने वाले बंधकों के नाम नहीं देता। उनके कार्यालय ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) को युद्धविराम शुरू न करने को कहा है।

युद्धविराम स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से शुरू होने जा रहा था। हमास ने कहा है कि ये देरी ‘ज़मीन पर तकनीकी कारणों’ की वजह से हो रही है। इसराइली नेता ने बीती रात ही चेताया था कि ग़ज़ा में युद्धविराम समझौते का पहला चरण ‘एक अस्थायी युद्धविराम’ है, अगर समझौता टूटता है तो इसराइल के पास युद्ध जारी रखने का अधिकार है और उसे अमेरिका का समर्थन हासिल है।











