सैफ अली खान पर कातिलाना हमला करने वाले शरिफुल इस्लाम की मिली मुंबई पुलिस को 24 जनवरी तक की कस्टडी

शफी उस्मानी
डेस्क: अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हुए हमले के मामले में अभियुक्त मोहम्मद शरीफ़ुल इस्लाम शहज़ाद को 24 जनवरी तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है। अभियुक्त मोहम्मद शरीफु़ल इस्लाम शहज़ाद के वकील संदीप शेखाने ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा,’पांच दिन के लिए पुलिस कस्टडी दी गई है और इन पांच दिनों में रिपोर्ट उन्हें देने के लिए कहा गया है।’

उनका मानना है कि, ‘सैफ़ अली ख़ान ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है या उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है जिससे उनके लिए किसी राज्य, बांग्लादेश या किसी देश से खतरा पैदा हो।’ सैफ़ अली ख़ान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित घर में कई बार चाकू से हमला किया गया था। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।











