हमास-इसराइल युद्ध: इसराइल ने रोकी गज़ा से विस्थापित फलिस्तीनी नागरिको की आमद, कहा हमास ने समझौते का किया उलंघन

शफी उस्मानी
डेस्क: ग़ज़ा पट्टी के उत्तर में फ़लस्तीनियों की वापसी अभी रुकी हुई है। दरअसल, इसराइल ने हमास पर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इसके बाद, हज़ारों विस्थापित फ़लस्तीनियों को ग़ज़ा पट्टी के उत्तर में अपने घरों पर जाने से रोक दिया गया है। इसराइल ने मुख्य सड़क को ब्लॉक कर दिया है।

हमास ने कहा है कि वह ज़िंदा हैं और उनको अगले सप्ताह रिहा किया जाएगा। समझौते के अनुसार, हमास को सैनिकों से पहले नागरिकों को रिहा करना था। बताते चले कि इसराइल और हमास के बीच हुवे समझौते के तहत हमास एक बंधक के बदले इसराइल की जेल में बंद 50 फलिस्तीनी नागरिको को रिहा करवा रहा है। इनमे काफी ऐसे फलिस्तीनी नागरिक भी है जिनको इसराइल की अदालतों से सजा हो चुकी है।











