वित्त मंत्रालय ने शुरू किया नए सेबी प्रमुख की तलाश, माधबी बुच को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार

आदिल अहमद
डेस्क: वित्त मंत्रालय ने बाज़ार नियामक संस्था सेबी के नए प्रमुख की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग की तरफ से कई अहम अख़बारों में विज्ञापन दिया गया है। मौजूदा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच का कार्यकाल इसी महीने 28 फ़रवरी को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन में नए सेबी चेयरमैन को मिलने वाली सैलरी का भी जिक्र किया गया। सेबी प्रमुख का मासिक वेतन 5 लाख से ज़्यादा होगा। इसके बाद यह बात साफ़ होती दिखाई दे रही है कि माधबी बुच को अब सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। बताते चले कि माधबी बुच का कार्यकाल आरोपों से भरा हुआ है।











