कैद-ए-बामशक्कत या फिर मज़ाक: बलात्कार के दोषी गुरमीत बाबा राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की परोल

सबा अंसारी
डेस्क: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बलात्कार के दोषी बाबा राम रहीम उर्फ़ गुरमीत के लिए कैद-ए-बामशक्कत की सज़ा एक मज़ाक से ज्यादा शायद कुछ नहीं बची है। अभी गुज़रे अक्टूबर में 20 दिन की परोल पाने वाले बाबा राम रहीम को एक बार फिर 30 दिनों की परोल मिली है।

हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी परोल के लिए अर्ज़ी दी गई थी, जिसे मंज़ूर कर लिया गया था। गुरमीत राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं के बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 2017 में 20 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी।











