महाकुंभ 2025 हादसा: देखे दिल दहला देने वाली तस्वीरे और वीडियो, हमारे प्रतिनिधि जब पहुचे अस्पताल तो देखा वह मंजर जिसको देख आपकी आंखे हो जाएगी नम

तारिक खान
प्रयागराज: Maha Kumbh 2025 में बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई। इस घटना में अभी अपुष्ट सूत्र 17 लोगों की मौत होने की बात कह रहे है। मगर किसी भी मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 









इधर-उधर भागती भीड़ में जो नीचे गिर पड़ा वह उठ नहीं सका। जिसने भागने का प्रयास किया वह भी दब गया। मेला कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन पैरामिलिट्री फोर्स, एबुंलेंस को अलग-अलग स्थान से संगम की ओर रवाना किया गया।














