अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा ‘बहुत जल्द लगेगा यूरोपियन यूनियन पर टैरिफ’

आदिल अहमद
डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन पर ‘बहुत जल्द’ टैरिफ़ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा है, ‘यूरोपीय यूनियन ने अमेरिका का फायदा उठाया है।’ यूरोपियन यूनियन के ऊपर टैरिफ लगने की बात सामने आने के बाद कई मुल्को की विभिन्न प्रतिक्रिया सामने आई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘विश्व के लगभग हर देश ने अमेरिका को धोखा दिया है। हम लगभग हर देश के साथ घाटे में हैं और हमें इसे बदलने वाले हैं। यह ठीक नहीं है।’ इसके पहले कल ही चीन पर टैरिफ की घोषणा ट्रंप सरकार ने किया है। इसके बाद चीन के तरफ से प्रतिक्रिया आई है।











