दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को मानहानि मामले में जारी किया समन

मो0 कुमेल
डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर के दायर किए मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को समन जारी किया। इसकी पुष्टि न्यूज़ एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने की। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल तय की।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के ख़िलाफ़ राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा था। इसमें राजीव चंद्रशेखर हार गए थे। इस चुनाव में शशि थरूर ने आरोप लगाया था कि राजीव चंद्रशेखर मतदाताओं को पैसे से लुभा रहे है।











