राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने सरकार से पूछा जनगणना कब होगी ?

मो0 कुमेल
डेस्क: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने सोमवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार से जनगणना को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि जनगणना में चार साल से ज़्यादा देर हो चुकी है। आज़ाद भारत के इतिहास में यह पहली बार है, जब जनगणना में चार साल से ज़्यादा समय की देरी हो चुकी है। इसे साल 2021 में किया जाना था। मगर, अब भी जनगणना के बारे में कुछ साफ़ नहीं है।

हालांकि, लाभार्थियों की संख्या अब भी 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तय होती है, जो अब एक दशक से ज़्यादा पुराना हो चुके हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आज़ाद भारत के इतिहास में यह पहली बार है, जब जनगणना में चार साल से ज़्यादा समय की देरी हो चुकी है। इसे साल 2021 में किया जाना था। मगर, अब भी जनगणना के बारे में कुछ साफ़ नहीं है कि यह कब होगी?’











